फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद जलाशय में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के खंता टोले में शुक्रवार की शाम रिहंद जलाशय में डूबने से युवक विक्रम (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के खंता टोले में निवासी विक्रम अपने दोस्तों के साथ रिहंद जलाशय में स्नान के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे जलाशय से बाहर निकाल लिया। युवक के पानी में डूबने की सूचना डायल सौ को भी दे दी गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां, चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें