फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा देकर दूसरी शादी करना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली (सोनभद्र)। झांसा देकर दूसरी शादी रचाना शनिवार को शादीशुदा युवक को महंगा पड़ गया। दूसरी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने युवक व उसके पिता और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विंध्यनगर वार्ड 39 की मीना सिंह (परिवर्तित नाम) ने बैढ़न कोतवाली में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसका कहना है कि एनसीएल सिंगरौली में कार्यरत अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने वर्ष 2013 में अपने पुत्र संदीप सिंह की शादी उससे कराई। शादी के कुछ वर्ष बाद उसे पता चला कि उसके पति संदीप की शादी पूर्व में झारखंड की एक युवती से हो चुकी है और उससे एक संतान भी है। इस बात का खुलासा होने पर मीना ने दहेज में दिए गए 15 लाख रुपये नकद, आभूषण सहित दहेज में दी गई स्कार्पियो वापस करने की मांग रखी तो संदीप और उसके घर वालों ने उसे धमकाया व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मीना की तहरीर पति संदीप, ससुर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं सास निर्मला सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न एवं दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें