फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम से गुलजार रहा वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली विद्युत गृह आवासीय परिसर की महिलाओं की संस्था वनिता समाज का सोमवार की रात वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

ईडी वीएसआर मनोज सक्सेना, समूह महाप्रबंधक देवाशीष सेन, महाप्रबंधक आलोक गुप्ता, सुब्रतो मंडल, संजय मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि मनोज सक्सेना ने कहा कि एनटीपीसी के विकास में महिला मंडलों का विशेष योगदान रहा है। विशिष्ट अतिथि देवाशीष सेन ने कहा कि वनिता समाज एनटीपीसी की चहारदीवारी के अंदर और चहारदीवारी के बाहर की दुनिया के बीच अंतर को मिटाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष कराबी सेन, मुक्ता सक्सेना, कामना सक्सेना, रश्मि सिंह, ज्योत्सना त्रिपाठी, श्वेता माहेश्वरी, अर्चना गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें