फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरा । स्थानीय ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया में दलित बस्ती में प्रस्तावित आरओ प्लांट का निर्माण न होने से नाराज ग्रामवासियों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को खैरेटिया प्राथमिक विद्यालय के पास बस्ती के अमरजीत कुमार, सुखंबर प्रसाद, दिनेश कुमार एवं अनिल कुमार ने अनशन जारी रखा। एक अनशनकारी दिनेश की हालत खराब होने से आक्रोशित बस्ती वालों ने खैरेटिया के ओम चैराहे पर बिल्ली मारकुंडी के ग्रामप्रधान का पुतला जलाते हुए नारेबाजी की। इससे पूर्व बीती रात क्षेत्रीय लेखपाल ने अनशनकारियों से मिलकर उनकी हालत का जायजा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि अब पट्टे की जमीन पर षडयंत्र करके आरओ प्लांट की स्थापना की जा रही है। अनशन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उप्र उत्पादन निगम द्वारा समाजिक कारपोरेट जिम्मेदारी के तहत दलित बस्ती में आरओ प्लांट लगाने की प्रक्रिया चल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार इसके तहत क्षेत्रीय लेखपाल और सर्वे टीम ने दलित बस्ती निवासी रमाशंकर की भूमि का चयन कर जमीन दान में ली गई थी। साजिश के तहत आपत्ति लगाकर आरओ प्लांट को कहीं और स्थापित करने की साजिश की गई है। इस दौरान निवतज़्मान छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश कुमार, रामसागर राही, दिनेश भारती, वार्ड सदस्य नरेंद्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरनाथ उजाला, मुकेश जायसवाल, जनार्दन केशरी, विकास पासवान, लल्लू भारती, संत कुमार, गुड्डन केशरी, विकास भारती, रामअवध भारती, कमल भारती, गोपाल यादव, रामनवल, विजय, अनिल, छोटू, दाढ़ी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें