कलेक्ट्रेट में चुनाव संबंधी तैयारी की जानकारी देते डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी।
चुनावी शंखनाद बजते ही प्रशासनिक अमला भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इस बार 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया है।
गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सीबी सिंह और एसपी ने चुनावी व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि 11 फरवरी से जिले में निर्वाचन की अधिसूचना लगेगी। चारों विधान सभा चुनाव के लिए अलग-अलग रिटर्निंग आफिसर तैनात किए गए हैं। प्रत्येक विधान सभा के शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम खुलेगा। लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार करने वालों को अनुमति लेनी पड़ेगी। डीएम के मुताबिक नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 18 फरवरी और जांच 20 फरवरी को होगी। 22 फरवरी को नामांकन वापसी, आठ मार्च को चारों विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 11 मार्च को मतों की गणना होगी। कहा कि अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा से किसी प्रत्याशी का अपने मकान पर बैनर-पोस्टर लगाता है और आसपास के लोगों को कोई आपत्ति नहीं है तो उसे नहीं हटाया जाएगा। सभी एसडीएम और सीओ को 24 घंटे के भीतर सरकारी संपत्तियों पर लगे बैनर और पोस्टर को हटाने को कहा गया है। बताया कि राबट्र्सगंज विस चुनाव के सदर एसडीएम, घोरावल के लिए घोरावल एसडीएम, दुद्धी के लिए दुद्धी एसडीएम और ओबरा विधान सभा के लिए सहायक भूलेख अधिकारी को रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। जिन विधान सभा क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं प्रदेशस्तर के नेताओं के कार्यक्रम करेंगे, वहां के रिटर्निंग आफिसर से अनुमति लेनी होगी। मतदान के प्रति लोगों केा जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैै। एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि चुनाव मेें किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसकी रूपरेखा बना ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी सीबी सिंह ने कहा कि जिन लोगों के नाम वोटरलिस्ट में छूट गए हैं। ऐसे लोग अपना नाम शामिल करा सकते हैं। चुनाव के दौरान अगर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं होगा तो वह आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक का पासबुक, निवास प्रमाण आदि दिखाकर वोटिंग कर सकता है। इसी के साथ्ा चुनाव से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए लोढ़ी में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि नंबर 05444 222030 एवं 05444222455 हैैैैैपर 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।