फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 72 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/खलियारी। जिले के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज और खलियारी स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द और मधुमेह जैसी विभिन्न समस्याओं से पीड़ित कुल 72 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि यहां 35 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। मरीजों को बदलते मौसम में खानपान पर ध्यान देने और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। खलियारी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 37 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया और दवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, मौसमी बीमारियों से बचने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की जानकारी दी। सलखन और केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की, विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने, साफ-सफाई रखने और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें