दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में सोमवार को कैंप सेलेक्शन का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजुमदार के निर्देशन में हुए इस आयोजन में अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी अहमदाबाद से आए भविन आर पटेल (मैनेजर एडमिशन) ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को डिजाइन प्रशिक्षण से रूबरू कराया। डिजाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे विश्व विद्यालय के साइट पर जाकर डिजाइन प्रशिक्षण के लिए आवेदन करें। बताया कि यहां एक परीक्षा होगी, जिसमें कैंपस सेलेक्शन किया जाएगा। सेलेक्ट छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। डिजाइन तथा अन्य जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी के साइट से पूरी जानकारी ली जा सकती है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विभा पांडेय ने किया। इस दौरान डॉ. रामजीत यादव, डॉ. आरजू सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, मिथिलेश कुमार गौतम, डॉ. विवेकानंद, जगजीत सिंह मौजूद रहे।