दुद्धी। तहसील परिसर में मंगलवार की रात रासलीला का शुभारंभ हुआ। इसमें राधा-कृष्ण की सजी झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। रासलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राजकिशोर सिंह, विशिष्ट अतिथि कोतवाल विनोद यादव, डॉ. रामजीत यादव, दसई राम आढ़ती ने संयुक्त रूप से भगवान श्री राधाकृष्ण की झांकियों के दर्शन, पूजन, आरती एवं भगवान के माल्यार्पण के बाद लीला मंचन का उद्धघाटन किया। रासलीला के मंचन के क्रम में गुरुवार को नृत्य रासलीला का दर्शन होगा। इस मौके पर देव बाबू, श्याम नारायण, नंदलाल, भोला बाबू, दिनेश आढ़ती, कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, कमल कुमार कानू, संयोजक व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, सह संयोजक आलोक अग्रहरि, बालकृष्ण, नीरज, अमरनाथ, डॉ के के, अभय सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।