चोपन(सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नजमुद्दीन इदरीसी का नगर में जोरदार स्वागत किया। उन्हें माला पहनाकर जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां प्रदेश सचिव नजमुद्दीन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपा है, उसे पूरा किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी चुनावों को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। स्वागत करने वालों में सपा नगर अध्यक्ष एवं सभासद कुशल सिंह, दुर्गेश यादव, रमेश सोनी, चंदन गौड़, सुल्तान कुरेशी, महेंद्र निषाद, राजवंशी यादव, नंदू गुप्ता, अख्तर कुरैशी, सलीम कुरैशी, रीना गुप्ता, सलामत अली, सरफुद्दीन, नरेश यादव, सर्वजीत यादव शामिल रहे।