ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज गेट पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलसचिव का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन मनमाने तरीके से बैक, इंस्ट्रूमेंट व प्राइवेट विद्यार्थियों से विलंब शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली जा रहा है। नेतृत्व कर रहे छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु यादव ने कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाले ज्यादातर विद्यार्थी किसान और गरीब परिवारों के हैं। ऐसे विद्यार्थियों से विलंब शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली ठीक नहीं है। कहा कि यदि विद्यापीठ प्रशासन ने वसूली बंद नहीं की तो आंदोलन तेज होगा। करिमुल जमा अंसारी और नितेश मिश्रा ने कहा कि विद्यापीठ प्रशासन के रवैये से कॉलेज के छात्र-छात्राओं में रोष पनप रहा है। पुतला दहन में दीपू शर्मा, अनंतदत्त पाठक, शैलेश कुमार, सर्वजीत यादव, अंकित सिंह, राधेश्याम, भगवानदास, अमरेश, धर्मेंद्र, सत्येंद्र गुप्ता, श्रेया यादव, शालू, कृष्णा, बुद्धेश्वर, कमलेश, संगम, सौरभ सिन्हा, हरजोत सिंह, श्याम बाबू यादव, उदय शामिल रहे।