फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश को सौंपेंगे पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सतीश ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के अध्यादेश के लिए पांच नवंबर को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ता अपने सांसदों को मांग पत्र सौंपेंगे। मंगलवार को वह राबर्ट्सगंज में पत्रकारों से मुखातिब थे। इस मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक व प्रांत मिलन प्रमुख सत्य प्रताप सिंह, जिला मंत्री अशोक गोस्वामी और प्रचार-प्रसार प्रमुख धर्मेंद्र पांडेय राजू ने कहा कि जन भावनाओं को ध्यान मे रखते हुए विहिप सरकार से अध्यादेश लाकर अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करने की मांग कर रही है। यदि चुनाव से पूर्व केंद्र सरकार अध्यादेश नहीं लाती तो हिंदू समाज उसे आईना दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें