फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी टंकी फाउंडेशन के निर्माण में हो रही गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क(सोनभद्र)। नगर के वार्ड पांच में शिव मंदिर के पास बन रहे पानी टंकी के फाउंडेशन में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में असंतोष है। शुक्रवार को नगर पंचायत के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और निर्माण पारदर्शिता से कराने की मांग की। साथ ही डीएम को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। चुर्क नगरपंचायत के वार्ड पांच में गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। इसको देखते हुए नगर पंचायत से पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। यहां बोरिंग में सबमर्सिबल बैठाकर पांच हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी लगाई जानी है और लोगों को पाइप लाइन के जरिए पानी की आपूर्ति की जानी है। लोगों का आरोप है कि यहां निर्माण में मैटेरियल सही नहीं लगाया जा रहा है और टंकी रखे जाने वाले लोहे के स्टेन की ऊंचाई कम की गई है। उधर अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य हो रहा है वह मानक के अनुसार ही होगा। इसमें गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। क्षेत्र के श्रीराम चौधरी, प्रमोद, गुड्डू पटेल, संतोष, प्रभात, बलवंत, संदीप, विकास ने निर्माण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें