सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में स्थित फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर विधायक भी सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे। हालांकि कार सवार व्यक्ति किसी तरह बाहर खुद निकला। इसके बाद वह दूसरा वाहन पकड़ कर वहां से चला गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह संयोग रहा कि उस व्यक्ति को चोट नहीं आई है। कार सवार व्यक्ति के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं हो सकी थी।