फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के स्वरोजगार हेतु मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के महाप्रबंधक अनुरक्षण जी सी चौकसे ने मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का शुभारंभ किया। उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ के माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 युवाओं एवं युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया। 210 घंटे के उक्त प्रशिक्षण कोर्स को पूरा करने के पश्चात प्रशिक्षणार्थी स्वयं मोबाइल रिपेयरिंग कर सकेंगे। इस तरह स्थानीय युवकों को रोजगार मुहैया होगा तथा वे स्वावलंबी बन सकेंगे। इस अवसर पर उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ के संयोजक एवं प्रशिक्षक आर बी मिश्रा तथा उप महाप्रबंधक सीएसआर ए पी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें