बीजपुर(सोनभद्र) : डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में दीपावली के उपलक्ष्य में अंतर सदनीय रंगोली और कलात्मक दीप बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 3 से 9 तक के बाल कलाकारों ने अपने नैतिक कर्तव्य और सौंदर्य बोध की मिली जुली रचनात्मक अभिव्यक्तियों से दीपावली का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अरविंदो सदन को प्रथम, विवेकानंद को सदन को द्वितीय तथा श्रद्धानंद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कलात्मक दिये के निर्माण में कक्षा सात की ज्योति प्रथम, कक्षा आठ के दिलीप कुमार द्वितीय तथा कक्षा सातवीं के अंशिका, साक्षी और निशा को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका प्राइमरी विंग की प्रभारी डॉ रश्मि मिश्रा तथा जय सिंह ने निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बच्चों की कला की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी दिनेश मिश्र दिनकर ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में निखार आता है। प्रतियोगिता का संयोजन रंजना सिंह तथा चारो सदनों के अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा किया गया।