सोनभद्र। अब ट्रेनें राबटर्सगंज नहीं सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर रूका करेंगी। जिला मुख्यालय पर स्थित राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब आधिकारिक रिकार्ड में सोनभद्र दर्ज हो गया है। ऑनलाइन व्यवस्था के साथ ही मैनुअली लिख्रापढ़ी में भी शुक्रवार से सोनभद्र का ही नाम प्रयोग किया जाने लगा है। इसकी पुष्टि स्टेशन अधीक्षक आरएन सारस्वत ने की है। बताते चलें कि पूर्व नगर पंचायत अध्यऱ्क्ष कृष्णमुरारी गुप्ता और व्यापार मंडल सहित कई संगठनों के लोगों ने इसको लेकर कई बार आवाज उठाई थी। सांसद छोटेलाल खरवार ने भी रेल मंत्री से इसके लिए अनुरोध किया था।