सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र का कचनरवा बाजार अतिक्रमण के चपेट में है। इससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। गुरुवार को कोन थाना पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों के साथ ही अन्य लोगों को चेतावनी दिया है। पुलिस ने अभियान चलाकर कचनरवा बाजार के बगेसोती व पिपरखाड़ मार्ग के दुकानदारों को चेतावनी दिया कि सड़क पटरी पर कोई दुकानदार यदि दुकान लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सड़क के किनारे किया गया अतिक्रमण हटवा भी दिया।