फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो के संचालन पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर में बुधवार को टैक्सी एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें राबर्ट्सगंज-चोपन मार्ग पर दूसरे मार्गों की चलने वाले आटो के संचालन पर रोक लगाने की मांग उठी। यहां से आटो मालिक/ चालकों ने कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक को मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा। कोतवाल ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष असलम खां ने कहा कि मधुपुर, रामगढ़, शाहगंज समेत अन्य मार्गों पर चलने वाली गई आटो चोपन मार्ग पर चलने लगी है। इसे रोड पर चलने वाले आटो चालकों के समक्ष भूखमरी की नौबत उत्पन्न हो गई है। कहा कि दूसरे मार्ग के आटो चालकों को मना किया जाता है तो वे विवाद करने पर अमादा हो जाते है। वक्ताओं ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे आटो के संचालन पर रोक नहीं लगा तो आने वाले दिनों में वे लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान दीपक केशरी, गोपाल, अख्तर, राजेंद्र कुमार, वृजेश यादव, अमन, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें