बभनी। ब्लॉक के बभनी मे संचालित एकल विद्यालय के शिक्षिकाओं ने गुरुवार को बभनी थाने पहुंच कर पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा कराकर राखी बांधा। बभनी में संचालित 30 केंद्रों असनहर, चपकी, इकदीरी, अरझट, भंवर, भलपहरी, खोतोमहुआ, आसनडीह, पोखरा, बभनी, घघरी, घघरा, चौना, सतबहनी की शिक्षिकाओं ने गुरुवार को थाने पहुंच कर रक्षाबंधन कार्यक्रम का किया। यहां शिक्षिकाओं ने माथे पर तिलक लगाया और हिंदू संस्कार के मुताबिक कलाई पर रक्षासूत्र और राखी बांधी। पुलिस कर्मियों ने उनके रक्षा का भरोसा दिया। कार्यक्रम में आचार्य चंद्रावती, हीरामती, सुंदरमनी देवी, शकुंतला देवी, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, संतोष कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रामलाल, अशर्फी लाल, बाबूलाल आदि रहे।