सोनभद्र। जन जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम की बैठक गुरुवार को नगवां ब्लॉक के बाकी ग्राम पंचायत के कोदई गांव में हुई। इसमें ग्रामीणों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि अधिनियम 2013 में लागू हुआ। इसका उद्देश्य सभी गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा दिलाना है। इसमें दो प्रकार के राशन कार्ड की व्यवस्था है। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड व बीपीएल। कार्ड पर मिलने वाले राशन के बारे में भी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर परियोजना समन्वयक विजय कुमार प्रजापति, एनिमेटर इस्लाम, रविंदर, रामसखी, शिव कुमार, राजेश्वर, सुराही देवी, मोधनी देवी आदि रहे।