दुद्धी। कचहरी गेट पर शनिवार को दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने प्रदर्शन किया। मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता दिनेश अग्रहरि ने कहा कि काफी लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक शासन स्तर से कोई आदेश जारी नहीं हुआ। महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाओ की मांग पिछले तीन दशक से की जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा करें। नंदलाल, रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडेय, राम अजोर भारती, मनोज मिश्रा, वरुणोदय जौहरी, उमेश चन्द्र, सत्यनारायन यादव, जवाहर लाल, आशीष गुप्ता आदि रहे।