डाला। चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटा में शनिवार को दो सस्ते गल्ले की दुकान से गरीबों को सुखा राहत खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। 210 अंत्योदय कार्ड धारकों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। एसडीएम राबर्ट्सगंज ने वितरण में पूरी पारदर्शिता के निर्देश मातहतों को दिए हैं। खाद्यान्न वितरण शनिवार को देर शाम तक ग्राम कोटा के रेक्सहवां में 73 व रामलीला मैदान के समीप 173 लोगों को किया गया। ग्राम पंचायत सदस्य विशाल कुमार व अन्नु गुप्ता की अगुवाई वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। खाद्यान्न का पैकेट पाकर सभी गरीब लाभार्थियों के चेहरों पर राहत भरी मुस्कान झलक रही थी। लेखपाल राजेश मिश्रा ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है। पैकेट में 15 किलो आटा, पांच किलो चने की दाल, एक किलो दूध पाउडर, एक लीटर देशी घी, तीन लीटर सरसों का तेल, एक किलो नमक व 25 किलो आलू सम्मिलित है।