फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। चोपन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेन सोमवार को अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से रवाना हुई। इसमें जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस अपने नियत समय से करीब 12 घंटे अप एवं राउरकेला से चलकर जम्मू को जाने वाली जम्मूवती एक्सप्रेस डाउन करीब आठ घंटे विलंब से चोपन रेलवे स्टेशन पहुंची। त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने नियत समय से चार घंटे विलंब से अपने गंतव्य को रवाना हुई। काफी दिनों से लगातार लेटलतीफी के चलते सिंगरौली शक्तिनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को सोमवार को बनारस के लिए रद्द कर दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन प्रबंधक एसबी टोपनो ने बताया कि सभी ट्रेने पहले से ही विलंब से चल रही हैं। विषय पर रेलवे स्टेशन प्रबंधक यह भी तो अपनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त ट्रेनें पीछे से ही विलंब से चल रही थी जिस कारण चोपन देर से पहुंच रही हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस को नियत समय से करने के लिए रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें