फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे बजट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जिले के सभी नगर पंचायत अध्यक्षों ने शनिवार को चोपन चेयरमैन इम्तियाज अहमद के आवास पर बैठक की। इसमें नगर पंचायत में होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री से मिलकर नगर पंचायतों में अधिक से अधिक बजट देने की मांग करने का निर्णय लिया गया। राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण के बारे में भी चर्चा की गई। नगर पंचायत अध्यक्षों ने कहा कि धन के अभाव में विकास को गति नहीं मिल पा रही है। इसके लिए सभी ने मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया। बैठक में चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, ओबरा अध्यक्ष प्राणमति देवी, चुर्क अध्यक्ष गीता पासवान, दुद्धी अध्यक्ष राजकुमार व घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें