फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर चल रहा धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बिल्ली स्टेशन के समीप ग्रामीणों का प्रदूषण सहित अनियंत्रित ब्लास्टिंग के विरोध में बेमियादी धरना दूसरे दिन आश्वासन पर समाप्त हो गया। सोमवार की शाम व्यवसायी प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीणों की सभी समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनने के बाद प्रदूषण की रोकथाम के लिए पानी का छिड़काव लगातार कराए जाने के साथ हर संभव सहयोग स्थानीय ग्रामीणों को देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही जूस पिलाकर अनशनरत ग्रामीणों का धरना समाप्त कराया गया। प्रतिनिधि मंडल में सतेंद्र सिंह, इमरान खान, शिव कुमार शर्मा व धरना पर बैठे राजकुमार यादव, विकास भारती, विनोद खरवार, अजीत कनौजिया, राजबहादुर भारती, जमीला बेगम, उर्मिला देवी, सुकन देवी, अनीस अंसारी, छोटेलाल अंसारी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें