ओबरा। ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के ग्रामीणों ने एक क्रशर प्लांट पर प्रदूषण व लीज की आड़ में अवैध ब्लास्टिंग करने का आरोप लगाया है। डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि ब्लास्टिंग का पत्थर बस्ती में आता है। इससे आए दिन लोग घायल होते हैं। शारदा मंदिर के पीछे स्थित एक खदान के पट्टाधारक लीज की आड़ में घनी आबादी के पास धड़ल्ले से ब्लास्टिंग कर रहा है। क्रशर प्लांट पर नियमों को ताख पर रखकर पर्यावरण प्रदूषण फैला रहे हैं। ग्रामीणों ने नौ बिंदुओं पर जांच कर खदान और क्रशर पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि सात दिनों में कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीण धरना आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पत्र भेजने में अजीत कुमार, विरेंद्र कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार, शमशेर, दिनेश कुमार, मो. सिकंदर, मोहन बंसल, विजय कुमार यादव आदि शामिल रहे।