फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के पहल पर रूका बाल विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
खटखरी गांव में होने वाला बाल विवाह अफसरों के पहल पर रूक गया। बाल विवाह की शिकायत डीएम अनुराग चौधरी से की गई थी। इसी के बाद डीएम के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने एक टीम गठित किया। मौके पर महिला एवं बाल विकास की टीम वस्तुस्थिति जानने पहुंची तो बालिका के माता-पिता बालिका के उम्र के संबंध में आवश्यक दस्तावेज नहीं दे सके। फिर अधिकारियों ने पिता को काननी प्रावधानों की जानकारी दिया। पिता के लिखित रूप से आश्वस्त किया कि पुत्री का विवाह 18 वर्ष की उम्र पूर्ण होने पर करेंगे। इसी तरह वर पक्ष को भी अधिकारियों ने संबंधित कानून की जानकारी दिया तब शादी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें