विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग ने बभनी ब्लॉक के घघरी ग्राम पंचायत में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें चिकित्सकों की टीम ने 105 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें उचित परामर्श व नि:शुल्क दवाइयां दी। एचआईवी व टीबी के प्रति कठपुतली नृत्य के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में 30 ग्रामीणों की काउंसिलिंग की गई। 22 ग्रामीणों का एचआईवी व टीबी की जांच की गई। ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों दहेज, जादू-टोना, मदिरापान, गर्भवती महिमा व नवजात शिशु के टीकाकरण पर भी नुक्कड़ नाटक के जरिए जानकारी दी गई। म्योरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए स्वच्छता व स्वास्थ्य पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को सही तरीके से हाथ की सफाई व स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। हाथ धोने प्रति बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में शामिल करीब 40 बच्चों को नि:शुल्क साबुन बांटा गया।