फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वे बिल की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्थानीय वाणिज्य कर कार्यलय में शुक्रवार को व्यापारियों व अधिकारियों के बीच हुई बैठक में ई-वे बिल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर के ज्वाइंट कमिश्नर ओपी सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में ई-वे बिल एक प्रांत से दूसरे प्रांत में माल परिवहन पर लागू होगा। प्रदेश के भीतर माल परिवहन पर 20 वस्तुओं को छोड़कर लागू नहीं है। नेशनल ई-वे बिल 50 किमी से अंदर जा रहा है तो कोई ई-वे बिल जारी नहीं करना है। यह बिल 50 किमी से अधिक पर जारी किया जाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग, कौशल कुमार शर्मा, चंदन केशरी, नवल वाजपेई, नितिन अग्रवाल, विमल अग्रवाल, राममिलन प्रसाद, महातम सिंह, दुर्गेश कुमार अग्रहरि, अजय यादव, रविंद्र कुमार व रत्नेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें