फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने मानेदय दिलाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवा पंचायत मित्र संघ ने बुधवार को जिलाधिकारी के वहां मांगपत्र देकर बकाया मानदेय के भुगतान कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले 15 से 20 माह से उन लोगों को मानदेय नहीं मिला। जबकि उन लोगों से मनरेगा के अलावा अन्य कार्य भी लिए जाते हैं। शासन स्तर से 13 फरवरी और पांच मार्च को ग्राम पंचायत के प्रशासनिक मद से भुगतान करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बावजूद इस पर अमल नहीं हो रहा है। कहा कि डेढ़ वर्ष से अधिक का समय गुजरने के बाद मानदेय न मिलने से परिवार की स्थिति गड़बड़ा गई है। जिलाधिकारी से मांग करते हुए रोजगार सेवकों ने कहा कि समस्याओं को देखते हुए जल्द से जल्द मानदेय जारी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें