फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी संघ ने सभा कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। परियोजना गेट पर सोमवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली कामगारों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और सभा की। बिजली कामगारों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के प्रांतीय नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में संगठन व स्थानीय बिजली प्रबंधन द्वारा हुई द्विपक्षीय वार्ता में पांच सूत्री मांगों के निराकरण के लिए आपसी सहमति बनी थी। इसके बावजूद आवासों के टूट क्षेत्र में निवास करने वाले रेगुलर श्रमिकों को दूसरे सेक्टर में आवासों का अनुरक्षण कराकर आवास उपलब्ध कराने की बात तय की गई थी। परियोजना कालोनी में बिजली कटौती बंद की जानी थी एवं परियोजना अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति एवं दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराना था। नगर में सीबीएसई इंटर की कक्षाएं चलाने का आश्वासन बिजली प्रबंधन ने दिया था। समझौते का उल्लंघन करते हुए परियोजना कालोनी के टूट क्षेत्र में रह रहे रेगुलर श्रमिकों व संविदा श्रमिकों को भयभीत कराकर बिना अनुरक्षण कराए आवासों में जाने को मजबूर किया जा रहा है। कालोनी में विद्युत कटौती बढ़ा दी गई है। परियोजना अस्पताल में डाक्टर, स्टाफ और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं करायी गयी। सीबीएसई से संबद्ध इंटरमीडिएट की क्लास को लेकर कोई पहल नहीं किए जाने से परियोजना के कर्मचारी काफी चिंतित हैं। वर्तमान गार्ड प्रभारी कर्मचारियों को धमकी देकर आवास खाली करा रहे हैं। बिजली कामगारों ने विरोध में मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया। सभा में मोहन कुमार, धर्मवीर यादव, सियाराम, संजय शर्मा, बानीव्रत, प्रभात पांडेय, प्रेम कुमार, अंजार खां, अभिषेक पांडेय, मधुकांत यादव, राजकुमार पाठक, आनंद सिंह, कृष्णानंद पाठक, चंद्रकांत, राजू, रामचंद्र मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता पशुपतिनाथ विश्वकर्मा तथा संचालन क्षेत्रीय मंत्री सुनील पवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें