सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित एक बैंक के खाते से 63 हजार रुपये निकल लिया गया। चार दिन पूर्व में बैंक में खाताधारक पासबुक अपडेट कराने पहुंचा तो उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पीड़ित सौरभ शुक्ला की तहरीर पर केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के खुज्जा गांव निवासी सौरभ शुक्ला वर्तमान में राबर्ट्सगंज के अशोक नगर मोहल्ले में रहते हैं। छह सितंबर को सौरभ बैंक में पासबुक अपडेट कराने के लिए पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से 28 जुलाई 2017 से पांच सितंबर के बीच कई चरणों में ऑनलाइन करीब 63 हजार रुपये निकाल लिया गया है। रविवार को पीड़ित ने कोतवाली जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी।