सोनभद्र (दुद्धी)। बस संचालकों की रविवार को हड़ताल से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बस संचालकों ने म्योरपुर, विंढमगंज सहित अन्य मार्गों पर चलने वाली बसों को स्टैंड पर खड़ा नहीं किया। बस संचालकों ने बताया कि ऑटो संचालकों की ओर से म्योरपुर, विंढमगंज तक ऑटो चलाया जा रहा है, जिससे बस में यात्री नही मिल पाते। इसी के विरोध में बस संचालकों ने हड़ताल किया। कोतवाली पुलिस ने ऑटो संचालकों को निर्देश दिया कि सिर्फ लोकल सवारी बैठायें, अगर अन्य जगहों के यात्रियों को बैठाया तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन स्वामी अनुज तिवारी, मनदीप जायसवाल, विनोद अग्रहरि, चंदू आदि मौजूद रहे।