फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डिजिटल जनगणना में 71.31 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, शेष के लिए बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में डिजिटल जनगणना 2027 के तहत अब तक 71.31 प्रतिशत स्वगणना पूरी हो चुकी है। निर्धारित 19,293 परिवारों के लक्ष्य के सापेक्ष 13,758 परिवारों ने ऑनलाइन जानकारी दर्ज करा दी है। शेष 5,535 परिवारों की स्वगणना पूरी कराने के लिए प्रशासन ने रणनीति बनाई है। डीएम चर्चित गौड़ ने अभियान में तेजी लाने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। जिले में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार तक निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 71.31 प्रतिशत परिवारों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। जिले की प्रगति प्रदेश के औसत से करीब छह प्रतिशत अधिक है। शेष लक्ष्य हासिल करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने सोमवार शाम नवागत खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल स्वगणना से जोड़ने और जनगणना का कार्य सुचारु रूप से संचालित करने पर चर्चा हुई। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षण कार्य के साथ जनगणना की जिम्मेदारी भी प्रभावी ढंग से निभाने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने स्वयं के साथ कार्यालय के कर्मचारियों की भी स्वगणना पूरी कराई। उन्होंने सभी सीएचसी अधीक्षकों को अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने और प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि डिजिटल जनगणना के तहत नागरिकों को स्वयं अपनी और परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर दिया जा रहा है। इससे जनगणना में लोगों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होने के साथ आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया भी आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें