फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 650 मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न-हूटर को बुलडोजर चलाकर किया नष्ट

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर हूटर ,प्रेशर हार्न नष्ट कराते एएसपी । ंसंवाद
विज्ञापन
स्वर्णजयंती चौक पर मंगलवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वाहनों से उतारे गए 650 अवैध उपकरणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए सामान में 70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न और 100 हूटर शामिल हैं। पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर लगाने और तेज आवाज में अश्लील व भड़काऊ गाने बजाने वाले वाहन चालकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गत 18 अप्रैल से हर शनिवार और रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर चालकों को भविष्य के लिए हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान सीओ ट्रैफिक राज सोनकर, सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा और यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें