फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बोर्ड परीक्षा के 66 केंद्रों पर आईं 63 आपत्तियां, सबसे ज्यादा 29 अधिक दूरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए 66 केंद्रों पर 63 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इसमें 29 आपत्ति परीक्षा केंद्र की अधिक दूरी को लेकर है तो 24 आपत्तियां सभी मानकों पर खरा होने के बाद भी परीक्षा केंद्र न बनाने पर दाखिल की गई है। इसके अलावा तीन विद्यालयों ने केंद्र बनाने पर विरोध दर्ज कराया है, जबकि सात विद्यालयों ने धारण क्षमता से अधिक बच्चों के आवंटन पर पत्र सौंपते हुए संख्या घटाने की मांग की है। सभी आपत्तियों को संकलित कर जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने केंद्र निर्धारण में जिला स्तर के दखल को कम कर दिया है। सभी विद्यालयों से उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा लेने के बाद बोर्ड ने तय मानकों पर उन्हें परखते हुए अपने स्तर से केंद्र निर्धारित किए हैं। गत 26 अक्तूबर की शाम 66 केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी की थी। सूची सामने आते ही गड़बड़ियों की शिकायत शुरू हो गई। कहीं अधिकतम दूरी के मानक की अनदेखी करते हुए केंद्र बनाए गए हैं तो कहीं विद्यालय की धारण क्षमता को ही दरकिनार कर दिया गया। नतीजा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद से ही लगातार आपत्तियां पहुंच रही हैं। अंतिम दिन (28 अक्तूबर) तक कुल 63 आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्राप्त हुई हैं। यह पहली बार है, जब केंद्रों की प्रस्तावित सूची के लगभग बराबर संख्या में ही आपत्ति आई है। सबसे ज्यादा 29 आपत्तियां परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर है। कई विद्यालयों ने 12 किमी की जगह 40-50 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर असंतोष जताया है। वहीं साफ-सुथरी छवि और पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी केंद्रों की सूची से बाहर रखने पर सात विद्यालयों की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें