फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर शौचालय अधूरा, नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व एसपी सलमान ताज पाटिल ने बुधवार की शाम कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीड़र, रजखड़, दुम्हान, कादल, कटौली, मझौली, मुर्दवा आदि पोलिंग बूथों पर पहुंचकर पेयजल, बिजली आपूर्ति, शौचालय आदि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। डीएम ने हर पोलिंग बूथों पर लगे हैंडपंपों को अपने हाथों से चला कर देखा। हर बूथ पर बिजली, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। डीएम ने रजखड़ बूथ पर शौचालय अधूरा होने पर नाराजगी जताई और शौचालय के निर्माण को एक सप्ताह में पूरा कराने का निर्देश दिया। कटौली प्राथमिक विद्यालय में बिजली की वायरिंग मिली लेकिन उसमें विद्युत आपूर्ति नही थी। इस पर डीएम ने एसडीएम को एक सप्ताह मे विद्युत आपूर्ति विद्यालय में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम केएम पांडेय, तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, सीओ सुनील कुमार विश्नोई समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें