फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पालन केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाएं भी मत्स्य पालन कर रही हैं। बुधवार को मिशन के मोहनलाल व बीएपी जय कुमार जोशी ने धनौरा गांव में मछलीपालन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां मछली पालन कर रही स्वयं सहायता समूह की सदस्य संगीता देवी ने बताया कि इस मछलीपालन के लिए उसने समूह से 30 हजार ऋण लिया था। 20 हजार रुपये अपने घर से मिलाकर मछलीपालन व्यवसाय की शुरुआत की। पति कमलेश कुमार के साथ मिलकर संगीता देवी ने इस व्यवसाय की शुरुआत की थी तब उन्हें यह भरोसा नहीं था कि यह सफल होगा। लेकिन उन्होंने इस व्यवसाय से कर्ज चुका दिया। इस दौरान बीएमएम मिथिलेश कुमार, रोहित मिश्रा, पीआरपी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें