ओबरा। ओबरा तापीय परियोजना कालोनी से गुजर रहे भारी वाहनों के विरोध में मंगलवार की शाम स्थानीय वीआईपी चौराहे पर युवाओं ने संकटमोचन झा के नेतृत्व में जाम कर दिया। इस दौरान ओबरा निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना गिट्टी बालू लेकर जा रहे दर्जनों वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ओबरा थाना प्रभारी कमलेश पाल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों का आरोप है कि नो इंट्री होने के बावजूद रात दिन ओवरलोड भारी वाहन परियोजना कालोनी की सड़कों से गुजर रहे हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बानी रहती है। वहीं परियोजना कालोनी की सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी हैं जिस पर चलना दुश्वार है। आश्वासन पर करीब 45 मिनट बाद जाम समाप्त हुआ। जाम के समर्थन में भूपेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, शुभम सिंह यादव, प्रिंस, सौरभ कुमार, शशांक शुक्ला, रामफेर मौर्या, ताड़केश्वर शुक्ला मौजूद रहे।