फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने जताया असंतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के गोहड़ा गांव में रविवार को ग्रामीणों ने राशन नही दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार को दोपहर में कार्ड धारक परिवार कल्याण उप केंद्र पहुंच गए। यहां उन्होंने कोटेदार पर नवंबर माह का गल्ला न देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पिछले महीने भी कोटेदार ने दर्जनों लोगों का पैसा लेकर गल्ला नही दिया। दिसंबर में मशीन काम नहीं करने का बहाना बनाकर गल्ला नहीं दे रहा। कार्ड धारकों ने कहा कि कोटेदार मनमानी पर उतारू हो गया है। मौके पर पहुंचे प्रधान चिंतामणि और लेखपाल ने लोगों को शांत कराया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव 556 कार्ड धारक हैं। पिछले माह 40-50 कार्डधारकों ने गल्ला न दिए जाने की बात बताई थी। कोटेदार ने कहा था कि अगले महीने बाक़ी लोगों को गल्ला दे दिया जायेगा। लेकिन नही दिया गया। प्रदर्शन में राजेंद्र गहवां, उमेश, चिंतामणि, काशी, चिंता, मीना समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें