दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे कंटेनर ट्रक एवं हाइवा ट्रक में टक्कर हो गई। इसको लेकर चालकों और परिचालकों में विवाद हो गया। कंटनेर ट्रक ड्राइवर फिरोज (22) निवासी रामपुर खलासी मो. आरिफ (18) निवासी सीतापुर धारदार हथियार से ईट लदे ट्रक के चालक मानसिंह यादव निवासी सुल्तानपुर और खलासी भीम यादव निवासी जौनपुर के ऊपर हमला कर कर घायल कर दिया। इसके बाद मानसिंह का मोबाइल, हजारों रुपये छिनकर भागने लगे। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से दोनों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने बताया कंटेनर भीमण्डी मुम्बई से गुहाटी जा रही था। हिरासत में लिए गए चालक, खलासी से पूछताछ की जा रही है।