ओबरा (सोनभद्र)। पिपरी और ओबरा जल विद्युत गृह की कुल सात इकाइयों से लगातार बिजली उत्पादन हो रहा है जिससे 200 मेगावाट से ज्यादा बिजली प्रदेश को मिल रही है। पिपरी जल विद्युत गृह की उत्पादनरत पांच इकाइयों से मंगलवार की शाम 153 मेगावाट तथा ओबरा की तीन इकाइयों से 80 मेगावाट के करीब उत्पादन हो रहा है। पिपरी जल विद्युत गृह के अधिशासी अभियंता संजय वर्मा ने बताया कि पांच इकाई फिलहाल चल रही है लेकिन स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर द्वारा पूरी क्षमता से चलाने का निर्देश नहीं है, इस कारण पांच इकाइयों से 153 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। बता दें कि ओबरा तापीय परियोजना की सभी इकाइयों के बंद होने से पानी की उपलब्धता होने के कारण जल विद्युत की इकाइयों को निरंतर चलाया जा रहा है।