बभनी। सवंरा गाव में लाखो की लागत से बना सिंचाई कूप रविवार की सुबह अचानक जमीदोज हो गया। सयोग ही रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। वर्ष 2011-12 में डूभा ग्राम पंचायत के सवंरा गांव में मनरेगा योजना से लाखों की लागत से बना सिंचाई कूप रविवार की सुबह अचानक जमींदोज हो गया। यहां लालू बियार के नाम से वर्ष 2011-12 मे सिंचाई कूप का निर्माण कराया गया। लगभग छह वर्षों बाद सिंचाई कूप रविवार की सुबह भरभरा कर धंसने लगा। आस-पास के लोगों ने धंसते कूप देख शोर मचाने लगे। आस-पास के लोग भागने लगे। कूप पर लगा सिंचाई पंप को किसी तरह से निकाला गया। छह वर्षों में ही कूप के जमीदोज हो जाने को लेकर मानकों पर सवाल खड़ा हो गया है। उधर, खंड विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने बताया कि टीम भेजकर मामले की जानकारी की जा जाएगी।