फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं हो पाई महिला के शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। तीन दिन से पीएम हाउस में पहचान के लिए रखे 50 वर्षीय महिला के शव की शुक्रवार शाम तक शिनाख्त नहीं होपाई। पुलिस ने गत बुधवार की दोपहर प्राचीन तालाब के पास महिला को मृत अवस्था में पाया था। बताया गया कि महिला कुछ दिनों से दुद्धी इलाके में भीख मांग कर गुजर-बसर कर रही थी। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका। इसको देखते हुए पुलिस तीन दिन से शव के शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला के फिंगर प्रिंट के जरिए पहचान जानने की कोशिश की जा रही है। शनिवार शाम तक उसकी पहचान नहीं हुई तो पुलिस शव का अंतिम संस्कार कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें