सोनभद्र। ओमप्रकाश पांडेय कालेज आफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज में सोमवार को कालेज के विधिवत संचालन की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बीके अग्रवाल ने कहा कि इससे सोनभद्र के पिछड़े इलाके के विद्यार्थियों खासकर गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को काफी मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य आरके द्विवेदी ने कहा कि गरीब बच्चों को चिकित्सकीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कालेज की स्थापना की गई है। प्रमुख कोर्स सीएमएस एंड ईडी है। इससे प्रशिक्षणार्थी प्राथमिक चिकित्सक बन सकते हैं। डीएमएलटी, नर्सिंग, हॉस्पीटल मैनेजमेंट आदि कोर्सों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण के लिए आइए और जनसेवार्थ जाइए... की थीम पर यहां विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों का अध्यापन कराया जा रहा है। कालेज के डायरेक्टर ओमप्रकाश पांडेय और प्रधानाचार्य आरके द्विवेदी ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन सिद्धार्थ कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर अश्वनी पांडेय, विशाल पांडेय, अन्नू मौर्य, प्रीती उपाध्याय आदि रहे।