सोनभद्र। स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय चुर्क में सोमवार को फ्रेशर फियेस्टा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक व प्रबंधक बाबा प्रकश ध्यायानंद ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महाविद्यालय के छात्र व छात्रों में बहुत ही अनुशासन व शालीनता का परिचय देते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। प्रबंधक बाबा प्रकाश ध्यायानंद ने कहा कि बच्चों में प्रतिभाएं छिपी होती हैं, उन प्रतिभाओं का विकास परिस्थिति व वातावरण के ऊपर निर्भर करता है। सभी छात्र-छात्राओं का कार्य सराहनीय रहा है। कठिन परिश्रम व लगन के साथ अध्ययन करते हुए विद्यार्थी अपना विकास करें। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या शिल्पा भोला, प्राचार्य डॉ. एसके चौबे, प्रधानाचार्य एके वर्मा, वार्डेन रवि सिन्हा, महाविद्यालय के प्रवक्ता अमरजीत शर्मा, सुजाता पांडेय, राकेश तिवारी, विजेंद्र देव पांडेय, गोपाल कृष्ण सूद, सरोज उपाध्याय, संगीता मौर्या, ओम प्रकाश सिंह, सतेंद्र राव मौजूद रहे। प्रवक्ता राम नारायण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।