फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के महिला थाना के पास शनिवार को बनारस पाली क्लिनिक की ओर से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब सौ लोगों के नेत्र की जांच की गई। उन्हें आंख की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अन्य रोगों के उपचार के बारे में बताया गया। शिविर में डॉ. पीयूूष श्रीवास्तव व डॉ. काम्या ने लोगों के आंख की जांच की। डॉ. श्रीवास्तव ने लोगों को आंख के लाल होने, पानी आने, कम दिखाई देने, पलक के न उठने, सिर दर्द, मोतियाबिंद संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी। लोगों को नेत्र रोगों से निजात के उपाय बताए। डॉक्टरों ने आंखों के रखरखाव, सफाई एवं बचाव संबंधित कई जानकारी आंख के मरीजों को दी। इसके साथ ही मरीजों को डायबिटीज, प्रदूषण एवं न्यूट्रिशन जैसे प्रमुख कारणों से जागरूक किया गया। प्रबंधक डॉ. सूर्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि समय समय पर अस्पताल की ओर से मरीजों की नि:शुल्क जांच और विभिन्न रोगों के उपचार के लिए कैंप आयोजित किये जाते हैं और आगे भी होते रहेंगे और जल्द ही ऐसे नि:शुल्क कैंप का आयोजन फिर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें