म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत में एक मोबाइल कंपनी द्वारा केबल बिछाने के लिए खोद कर छोड़े गए गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए तत्काल जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग की है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत में एक मोबाइल कंपनी द्वारा सड़क के किनारे वह सड़क पर जेसीबी मशीन से विगत दिनों केबल बिछाने के लिए गड्ढा खोदा गया। गड्ढे में केबल डालने के बाद उसे भरने की खानापूर्ति मात्र कर दी गई। इससे बरसात के समय वह गड्ढ़े जस के तस रह गए। इससे मार्ग पर सफर करने वालों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।राहगीर समेत दो पहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसके भरने की मांग भी की, लेकिन इसका संबंधितों को कोई असर नहीं पड़ा। लगातार हुई बरसात के कारण लोगों को काफी कठिनाइयां हुई। ग्रामीणों ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव प्रसाद, मिश्रीलाल, रामनाथ, लखनराम, बुद्धिनारायण, अनिल पनिका, शंभू व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्यवाई की मांग की है।