एनसीएल जयंत परियोजना के तत्वावधान में बुधवार को नगर निगम सिंगरौली के वार्ड 17 के एनपीसीसी कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, एनीमिया से ग्रसित महिलाओं एवं पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवाएं दी गई। महिलाओं को स्वच्छता के लिए साबुन एवं बच्चों को बिस्कुट का वितरण किया गया। महिलाओं को समय पर बच्चों के टीकाकरण कराए जाने एवं गर्भावस्था के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। नवजात शिशुओं के स्तनपान के तरीके भी बताए गए। इस मौके पर स्टाफ अधिकारी चिकित्सा डा. सरिता सरन , डा. अनुराधा मिश्रा, वरीय प्रबंधक कार्मिक रेजीना बा आदि मौजूद रहीं।