सोनभद्र। जिले में अमन व चैन कायम रखने के लिए चार अवांछनीय तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। यह जानकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गांव निलासी अमीर उल्ला पुत्र अलीशेख, जलुलशेख पुत्र जमालूशेख, बभनी क्षेत्र के दरनखाड़ निवासी सीताराम विश्वकर्मा पुत्र किश्मत विश्वकर्मा व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी इकबाल पुत्र मजहरूद्दीन को जिला बदर किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अवांछनीय कार्य करने और गुंडा होने की जानकारी मिलने पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही जारी रहेगी। जिला बदर होने वाले आरोपी इस अवधि में अपने निवास स्थान की सूचना संबंधित थानाध्यक्ष को भी अवगत कराते रहेंगे।